Leo

राशि शुभ दिनाँक1,2,6,7,11,12,18,19,25,27,28
भाग्यशील रंगसुनहरा | Golden
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,9,13,14,21,22,30

महीने की शुरुआत में आपको नयी कम्पनी से इंटरव्यू कॉल आ सकती है। अपना मनोबल ऊँचा बनाये रखें। बेरोजगार लोगों को जॉब को लेकर परेशानी दूर होगी। उच्च शिक्षा ले रहे युवाओं को करियर के बेहतरीन विकल्प मिलेंगे। घरवाले आपकी बातों से सहमत रहेंगे। प्रणय सम्बन्धों को मनोरम बनाने के लिये आप प्रेमीजन को उपहार भी दे सकते हैं। सरकार के साथ आपके सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त होने के आसार हैं। बन्धु-भगिनियों के साथ आपका प्रेम भाव बढ़ेगा। माता-पिता की आज्ञा के बाद ही नया काम शुरू करें। इंश्योरेंस आदि से लाभ प्राप्त होगा। आपके व्यक्तित्व में गम्भीरता रहेगी। महीने का दूसरा और पांचवा सप्ताह आपके लिये विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।

किसी पर भी पूरी तरह से निर्भर हो जाना आपको परेशान कर सकता है। शक्कर और उससे बने उत्पादों का कम से कम सेवन करें। आपको सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। शनि के वक्री होने के कारण कब्ज और वायु विकार की समस्या हो सकती है। इस महीने आप अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी जागरूक होंगे। यदि जिम न जा सके तो घर पर ही योगाभ्यास और व्यायाम के लिये समय निकालना उचित होगा। आपने जिससे भी ज्यादा उम्मीदें लगायी होंगी वो उस पर खरा नहीं उतरेगा। तीसरा और चौथा सप्ताह आपके लिये शुभ नहीं रहेगा।


Our Newsletter

Get Your Daily Horoscope, Daily Lovescope and Daily
Tarot Directly In Your Inbox