Gemini

राशि शुभ दिनाँक
1,2,6,7,13,15,16,21,23,24,28
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
राशि प्रतिकूल दिनाँक4,8,9,11,18,19,25,26

पूरे महीने आप काफी व्यस्त रहेंगे। दाम्पत्य और व्यवसायिक जीवन में उत्तम तालमेल बनाकर रखें। इस माह आप कड़ी मेहनत करेंगे। जिसका आपको शानदार परिणाम मिलेगा। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर काफी सजग रहेंगे। मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। बड़ों की सलाह पर विचार अवश्य करें। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध और भी मधुर होंगे। प्रेमी जोड़े डेट पर जा सकते हैं। नये प्रोजेक्ट्स को लेकर यात्रा भी हो सकती है। घर में शादी-विवाह जैसे आयोजन हो सकते हैं।

दूसरे सप्ताह की शुरुआत में शनि के वक्री होने से अप्रिय समाचार मिलने की सम्भावना है। मनोबल गिरने के कारण आपकी योजना प्रभावित हो सकती हैं। अनावश्यक यात्रा होने की सम्भावना बन रही है। अपनी सोच के दायरे को सीमित न रखें। उच्चाधिकारी आपका सहयोग नहीं करेंगे। पेट से सम्बन्धित बीमारी उभर सकती है। चिकित्सीय परामर्श लेने में देरी न करें। महीने के उत्तरार्द्ध में कार्यक्षेत्र में नये शत्रुओं का सामना करना पड़ सकता है।


Our Newsletter

Get Your Daily Horoscope, Daily Lovescope and Daily
Tarot Directly In Your Inbox