Taurus

राशि शुभ दिनाँक3,4,11,12,14,20,22,25,26,30
भाग्यशील रंगसफेद | White
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,6,9,15,16,19,23,28

महीने की शुरुआत आपके लिये बहुत अच्छी रहेगी। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से काफी सक्रिय रहने वाले हैं। आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। सन्तान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। शेयर मार्केट से उत्तम धन लाभ हो सकता है। इस महीने आप काफी आराम के मूड में रहेंगे। नये कार्यों की योजना बनाने के लिये यह माह सर्वोत्तम है। परामर्शदाता सेवाओं और डेटा एनालिसिस जैसे कार्यों से जुड़े लोगों को बेहतरीन सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की प्रशंसा होगी। माह का दूसरा और चौथा सप्ताह शुभ रहने के योग बन रहे हैं।

घर से बाहर भोजन करने से बचें। विवाह में अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। माह के तीसरे सप्ताह में पुराने रोग उभर सकते हैं। 27 से 30 जून के बीच आर्थिक लेन-देन सावधानी से करें। जॉब में आपको अपने प्रदर्शन की चिन्ता रहेगी। कारोबार में बदलाव लाने का विचार कर रहे हैं तो थोड़ी प्रतीक्षा कर लें। बैंकिंग आदि से जुड़े अवरोधों के कारण कुछ काम धीमी गति से पूर्ण होंगे। कमर और पीठ के नीचे दर्द हो सकता है। विज्ञापन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिये। सोशल मीडिया में आपको सम्भल कर अपनी बात रखनी चाहिये।


Our Newsletter

Get Your Daily Horoscope, Daily Lovescope and Daily
Tarot Directly In Your Inbox