Sagittarius

राशि शुभ दिनाँक1,2,8,9,11,12,15,16,19,20,25,26,29
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,13,14,18,23,30

इस माह आप यात्राओं में व्यस्त हो सकते हैं। जिससे बिजनेस रिलेशन और सम्बन्धों में बड़ा लाभ होगा। जॉब में पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। टेक्सटाइल और होटल कारोबारियों के लिये महीना शुभ फल दायक है। समय का सदुपयोग करने के कारण आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से महीना बहुत ही अच्छा है। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। अपनी बातों को लेकर आप काफी स्पष्ट रहेंगे। जिसके कारण आपको लोग काफी पसन्द करेंगे। नयी सम्पत्ति में निवेश करना लाभकारी होगा। बच्चे पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। दूसरा और चौथा सप्ताह अपेक्षाकृत शुभ रहने वाला है।

माह का प्रथम सप्ताह दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये ठीक नहीं है। काम का दबाव आपको काफी थका भी सकता है। घर-परिवार को अधिक समय न दे पाने के कारण मन उदास रहेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले पूरी तरह से उसके विषय में जानकारी अवश्य ले लें। घर की शान्ति भंग न होने दें। आध्यात्म और दान-पुण्य के लिये समय अवश्य निकालें। बड़े-बुजुर्गों की अवहेलना न करें। महीने के तीसरे सप्ताह में व्यवसाय की काफी चिन्ता रहेगी।


Our Newsletter

Get Your Daily Horoscope, Daily Lovescope and Daily
Tarot Directly In Your Inbox